{"_id":"59691baa4f1c1b57738b4828","slug":"201500060586-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी कांवड़ियों की भीड़,गूंजने लगे है आशुतोष के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी कांवड़ियों की भीड़,गूंजने लगे है आशुतोष के जयघोष
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
हरिद्वार कांवड़ स्पेशल और ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेनों में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों के अंदर से लेकर बाहर छत पर भी कांवड़ लेने जा रहे युवा बैठे नजर आ रहे हैं।
दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेलमार्ग पर दिल्ली-शामली, ऋषिकेश पैसेंजर आवागमन होता है। कांवड़ मेला के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार तक कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 जुलाई से 22 जुलाई तक किया है। इस ट्रेन में तीन दिन से जबरदस्त भीड़ चल रही थी। शिवरात्रि नजदीक आने से दिल्ली और वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुुुर जिलों के कांवड़ियों का भी हरिद्वार के लिए ट्रेनों में सफर शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी इस ट्रेन में भीड़ का यही नजारा देखने को मिला। रेलवे यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि ऋषिकेश पैसेंजर के साथ ही हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन में लगातार भीड़ बढ़ रही है। उधर, दिल्ली - मेरठ- मुजफ्फरनगर रेलमार्ग से परिवर्तित की गई ट्रेनों का संचालन दिल्ली-शामली रूट से किया जा रहा था, लेकिन निर्धारित समय पूरा होने पर उन ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है।