{"_id":"5946c9894f1c1b5b678b4859","slug":"201497811337-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मेक के लिए बेटे पर बाप पर झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मेक के लिए बेटे पर बाप पर झोंका फायर
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। नशा करने के लिए युवक ने अपने पिता से रुपये मांगे। पिता के इंकार करने पर आरोपी पुत्र ने उन पर तमंचे से गोली चला दी। गनीमत है कि पिता बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक से तमंचा बरामद कर लिया है।
रविवार को झिंझाना के मोहल्ला नीलारोजा निवासी युवक ने अपने पिता से स्मैक के लिए रुपये मांगे। उसके पिता ने रुपये देने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज पुत्र ने घर में रखा तमंचा निकालकर अपने पिता को निशाना बनाकर उस पर गोली चला दी। हालांकि इसमें आकिल बार-बार बच गया। आरोपी पुत्र तमंचे में दोबारा कारतूस डालने लगा। इस पर पिता ने दौड़कर पुत्र को पकड़ लिया तथा उसके हाथ से तमंचा छीन लिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पिता ने पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तहरीर थाना झिंझाना मे दी है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया आरोपी युवक को तमंचे सहित हिरासत में ले लिया गया है।