फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1935 students did not get scholarship from the central government

Shamli News: केंद्र सरकार से नहीं मिली 1935 छात्रों को छात्रवृत्ति

Fri, 29 Sep 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
1935 students did not get scholarship from the central government
- अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को केंद्र व प्रदेश सरकार देती है पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति
विज्ञापन

- प्रदेश सरकार ने भेजी, लेकिन अभी केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति का विद्यार्थी कर रहे हैं इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अनुुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति देती है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की 1935 छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति नहीं आई है और प्रदेश सरकार उनके खाते में भेज चुकी है। विद्यार्थी केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे हैं।
इंटर के बाद पढ़ाई करने के लिए प्रदेश सरकार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देती है, ताकि उनकी पढ़ाई बीच में न छूट सके। इसके लिए उनकाे ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार से छात्रवृत्ति मिलती है और अनुसूचित जाति के छात्रों को प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार छात्रवृत्ति देती है। जनपद में 1935 छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिलता है।
विज्ञापन

अब प्रदेश सरकार ने उनकी छात्रवृत्ति बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि वह अपनी पढ़ाई करते रहें। प्रदेश सरकार ने तो उनके खाते में समय से छात्रवृत्ति भेज दी है, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक उनके खाते में छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी है। छात्रों को डर सता रहा है कि कहीं उनकी छात्रवृत्ति रुक न जाए, क्योंकि एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद छात्रवृत्ति अटकने का डर लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि छात्रवृत्ति के लिए पत्र लिखा गया है और अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed