फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान सम्मान निधि

किसान सम्मान निधि

Tue, 05 Feb 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि
कृषि विभाग के पोर्टल पर लिंक डालकर भेजी गई किसानों की सूची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार रात शासन ने इसका शासनादेश जारी कर कृषि विभाग के पोर्टल पर जिले के किसानों की ग्राम वार सूची जारी कर दी है। आज से इस सूची का ग्राम वार सत्यापन शुरू हो जाएगा। देर रात तक एनआ्ईसी और कृषि विभाग के कार्यालयों में इसका काम चल रहा था।
इस योजना में दो हेक्टेयर जोत वाले लघु और सीमांत किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाने हैं। देर रात इस संबंध में यूपी के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के नाम शासनादेश जारी कर दिया। कृषि विभाग के पोर्टल पर रात को ही लिंक जारी कर दिया गया। जनपद के ग्राम वार पंजीकृत किसानों की सूची दी गई है। योजना का क्रियान्वयन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी के अनुसार राजस्वग्राम वार भूलेख से किसानों की सूची निकाली जाएगी। इसमें प्रत्येक राजस्व ग्राम में भूमि के क्षेत्रफल वार किसान चिंह्नित होंगे। इसके बाद कृषि विभाग के पोर्टल से भी राजस्वग्राम वार सूची लेकर इसका मिलान भूलेख से ली गई सूची से कर लिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी द्वारा इन सूचियों का राजस्व ग्राम वार मैपिंग कराएंगे।
विज्ञापन

आज से सत्यापन शुरू
छह से 11 फरवरी तक सूची नंबर एक का सत्यापन कराया जाएगा। इसमें किसान के बारे में गलत जानकारी को ठीक किया जाएगा। मसलन यदि उसका बैंक एकाउंट, आधार नंबर आदि जानकारियां ठीक करके पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 12 फरवरी तक लगेंगे कैंप
सूची नंबर दो में जिन किसानों के नाम पंजीकरण नहीं होंगे उनका सत्यापन होगा। उनके लिए 12 से 14 फरवरी तक गांव वार कैंप लगाकर आवेदन लिए जाएंगे और 22 पूरा डाटा 22 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।

दो सदस्यीय टीम करेगी सत्यापन
किसानों के सत्यापन का काम दो सदस्यीय टीम करेगी। इसमें जिले में जितने भी लेखपाल होंगे उतनी ही टीम बनेंगी। प्रत्येक लेखपाल के साथ दूसरे विभाग का एक कर्मचारी होगा जैसे रोजगार सेवक पंचायत सचिव आदि। ये टीमें सुबह से ही सत्यापन कार्य में जुट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed