फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर डाला प्रकाश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर डाला प्रकाश

Tue, 25 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर डाला प्रकाश
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

शामली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोष्ठी के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। वहीं, जनवरी माह में लखनऊ में होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित प्रसन्न चौधरी के कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह महार ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पांच पांच सदस्य बनाने और पुराने सदस्यों का सत्यापन करने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में लखनऊ में पिछड़े वर्ग का सम्मेलन होगा। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर राजन उपाध्याय व अध्यक्षता कुलदीप प्रधान ने की। इस दौरान प्रसन्न चौधरी, राकेश शर्मा, उमेश सैनी, संजीव पंवार, सुरेंद्र सैनी, पप्पन, सुखचैन वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed