{"_id":"5baa7681867a557f6149d5ee","slug":"191537898113-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारियों का भारत बंद को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारियों का भारत बंद को समर्थन
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शामली केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में केंद्र सरकार की आनलाइन दवाई बिक्री की अधिसूचना के विरोध में 28 सितंबर शुक्रवार को संपूर्ण दवा व्यापार बंद करने का निर्णय लिया है।
मंगलवार शाम शामली केमिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक ने कहा कि जिला शामली का संपूर्ण दवा व्यापार शुक्रवार 28 सितंबर को बंद रहेगा। दवा विक्रेताओं को आनलाइन दवा कारोबार मंजूर नहीं है। उन्होंने फार्मासिस्ट समस्याओं का समाधान किए जाने, दवा व्यापारियों का आनलाइन रजिस्ट्रेशन ड्रग विभाग द्वारा स्वयं किए जाने, फार्मेसी असिस्टेंट को लाइसेंस हेतु मान्यता दिलाए जाने, नए थोक लाइसेंस में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की है। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव सजीव कुुमार ने सभी कस्बा इकाइयों से बंद में सहयोग करने की अपील की है। मौके पर उपाध्यक्ष मुकेश तेवतिया, अरविंद सिंघल, सचिव अनिल भार्गव, सोमेश मित्तल, गौरव गर्ग, आनंद संगल, चंद्रप्रकाश महेश चंद गर्ग मौजूद रहे।