फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सामुहिक मुंड़न

एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सामुहिक मुंड़न

Sun, 05 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सामुहिक मुंड़न
राजपूत उत्थान सभा के दो लोगों ने मुंडन कराया
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर राजपूत उत्थान सभा के दो लोगों ने मुंडन कराकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होगी तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

रविवार को राजपूत उत्थान सभा के बैनरतले कार्यकर्ता कस्बे के पंचतीर्थी मंदिर के समीप पहुंचे। पहले तो दो कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मुंडन कराया, इसके बाद रैली निकालते हुए सभा ने सीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा के अध्यक्ष अविनेश पुंडीर ने एससी-एसटी एक्ट के दुुुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कई शर्तों को शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक्ट के तहत शिकायत मिलते ही एफआईआर नहीं होनी चाहिए, पहले डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाए कि केस बनता है या नहीं। तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। सरकारी कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए सक्षम अधिकारी की मंजूरी आवश्यक होनी चाहिए व गैर सरकारी कर्मी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी की मंजूरी जरूरी होनी चाहिए। साथ ही एससी-एसटी एक्ट के आरोपियों को भी अग्रिम जमानत का अधिकार दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महासचिव रज्जू राणा, रजनीश राणा, योगेश राणा, मोनू राणा, हरेंद्र राणा, लाखन, पंकज, विकास, अमित, मनीष, कुलदीप राणा, अमन राणा, विशाल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed