{"_id":"5a89bd114f1c1b410b8b9c22","slug":"191518976273-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में सड़कें हो रही लाल, कैसे सुधरे हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में सड़कें हो रही लाल, कैसे सुधरे हाल
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
शामली में सड़कें हो रही लाल, कैसे सुधरे हाल
शामली। जिले में सड़क हादसों में आए दिन लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है। हादसों में हर माह जिले में औसतन 13 मौतें हो रही हैं। पुलिस भी यातायात नियमों को जागरूक करने के साथ ही चालान भी कर रही है। इसके बावजूद स्थिति सुधर नहीं रही है और हादसे हो रहे हैं।
शामली जिले में मेरठ-करनाल हाईवे और दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे के साथ ही पानीपत-खटीमा मार्ग है। इसके अलावा सैकड़ों लोकल सड़कें है, जिन पर रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं। इन सड़कों पर रोजाना हादसे हो रहे हैं और लोगों की मौतें हो रही हैं। इन हादसों का जिम्मेदार कहीं ना कहीं यातायात पुलिस के साथ वाहन चालक भी है। पुलिस कड़ी कार्रवाई करें और जनता यातायात नियमों का पालन करें तो हादसों में निश्चित ही कमी आएगी, लेकिन जिले में पुलिस द्वारा 13 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। इसके बावजूद वर्ष 2017 में 161 लोगों ने हादसों में दम तोड़ दिया तथा 148 लोगों के घायल होने के मामले सामने आए है, जोकि चिंता का विषय है।
ऐसे करें यातायात नियमों का पालन और हादसों से बचें
-दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें
-गलत साइड़ कभी भी वाहन नहीं चलाएं
-कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें
-मां-बाप 18 वर्ष से कम उम्र वालों को किसी भी सूरत में वाहन नहीं सौंपे
-ट्रैफिक पुलिस के नियमों का पालन करें
हाइवे पर वाहन चलाते समय टर्न लेते समय साइड मिरर का प्रयोग करें
-निर्धारित गति में ही वाहनों को चलाएं,
2017 में हुए हादसे
माह----------हादसे---------मौत-------------घायल------------किए गए चालान
जनवरी-------17------------10-----------------10--------------1861
फरवरी--------13-----------6-------------------9---------------1486
मार्च-----------14-----------10-----------------11--------------431
अप्रैल---------14------------9------------------13--------------439
मई----------- 23------------14----------------14--------------1171
जून----------20--------------8----------------13---------------1069
जुलाई--------20-------------17---------------13---------------1023
अगस्त-------27-------------26---------------12--------------1613
सितंबर-------21------------13---------------14--------------650
अक्तुबर--------14------------9----------------18--------------761
नवंबर---------21------------15---------------16-------------1408
दिसंबर--------18-----------11----------------18-------------1379
----------------
यातायात नियमों का पालन ही हादसों से बचाव है, समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती रही है और लोगों को जागरूक भी किया गया है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। -भंवर सिंह
विज्ञापन
टीएसआई