{"_id":"5a0b3ad54f1c1bca678bb75b","slug":"191510685397-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे 212 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे 212 वाहन
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नगर निकाय चुनाव के दौरान छोटे बड़े 212 वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था रहेगी। वाहनों का इंतजाम करने की जिम्मेदारी एआरटीओ को सौंपी गई है। उन्होंने वाहनों की सूची बनवानी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि जिले में पहले चरण के तहत 22 नवंबर को मतदान होना है। 21 नवंबर को पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी उसी दिन चुनाव ड्यूटी के लिए मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। इनके लिए बसों की व्यवस्था की जानी है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि निकाय चुनाव में पोलिंग पार्टियों के लिए 79 वाहन, पुलिस के लिए 71 छोटे वाहन और 19 मध्यम वाहन (जिनमें बसें भी) तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए 31 और जोनल मजिस्ट्रेटों के लिए 12 वाहनों की व्यवस्था कराई जानी है।