{"_id":"5a0b39c24f1c1bd1408b69a7","slug":"191510685122-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का निर्माण न होने पर लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का निर्माण न होने पर लोगों में गुस्सा
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
झिंझाना।
क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से खफा वार्ड चार के लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में लोगों ने एसडीएम ऊन को पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
नगर पंचायत झिंझाना के वार्ड चार स्थित मोहल्ला तलाही में सड़क काफी समय से टूटी हुई है। इस बारे में नगर पंचायत अधिकारियों और जनप्रतिनिधि से पूर्व में कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इस क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर तिरथपाल सिंह पंवार, नरेश शर्मा, प्रेमचंद बंसल, प्रवीण बंसल, अमीर अहमद, सतीश दीपक शर्मा और डाक्टर शिवम शर्मा आदि का कहना है कि एसडीएम से भी लिखित शिकायत की गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस कारण अब उन लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। उधर, एसडीएम ऊन का कहना है कि आचार संहिता लगी हुई है, जिस कारण सड़क नहीं बनवाई जा सकती है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सड़क का निर्माण प्रमुखता से करा दिया जाएगा।