{"_id":"59c2bc034f1c1b8e688b58c4","slug":"191505934339-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना फसल कटाई प्रयोग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना फसल कटाई प्रयोग का प्रशिक्षण
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना फसल कटाई प्रयोग का प्रशिक्षण
शामली। गन्ना समिति शामली के सभागार में बुधवार को गन्ना फसल कटाई प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अपर सांख्यिकी अधिकारी मोहर सिंह ने ग्रामों के चयन को अंतिम रूप दिया। जोन शामली के कुल 22 गांव, जोन ऊन के 15 ग्रामों व जोन थानाभवन के 15 ग्रामों में फसल कटाई प्रयोग संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने गन्ना पर्यवेक्षकों व फील्ड स्टाफ को खेतों का चयन व कटाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में आरएम चौबे, रमेश पंवार अनिल अहलावत, मुकेश कुमार राठी, अरुण कुमार, धर्मवीर सिंह, नीरज कुमार आदि सहित चीनी मिल स्टाफ भी मौजूद रहा।
मिल अधिकारियों ने गन्ना बुवाई का निरीक्षण किया
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली के अधिकारियों ने गांव काबड़ौत में पहुंचकर किसान योगेंद्र सिंह के खेत में गन्ना बुवाई का निरीक्षण किया। किसान ने कई फुट दूरी पर गन्ना बुवाई की है, जिससे फसल की अच्छी पैदावार मिलेगी। शुगर मिल के महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, सीनियर केन मैनेजर दीपक राणा, दीपक कुमार और साहब सिंह ने बताया कि अधिक दूरी पर बुवाई के कारण फसल की अच्छी बढ़वार होगी, कम सिंचाई की जरूरत पड़ेगी तथा बीच में अन्य फसल भी उगाई जा सकती है।