{"_id":"5b8c1e5242c7924666423426","slug":"181535909458-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिवत पूजन के बाद निकाला रामलीला का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिवत पूजन के बाद निकाला रामलीला का झंडा
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कैराना। श्रीराम लीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को कैराना में रामलीला प्रबंध कमेटी के लोगों ने विधिवत पूजन किया और उसके बाद नगर में रामलीला का झंडा निकाला गया।
श्रीराम लीला कमेटी के तत्वाधान में गौशाला भवन में चार अक्तूबर से श्रीराम लीला का मंचन किया जाएगा, जबकि पांच अक्तूबर को प्रसिद्ध काल का जलूस निकाला जाएगा। इसी सिलसिले में रविवार को गौशाला भवन में विधिवत पूजन हुआ। विद्वान पंडित ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद ढोल बाजे के साथ कमेटी के पदाधिकारी श्रीरामलीला का झंडा लेकर नगर में निकले। इस दौरान जयपाल सिंह, प्रवीण सिंघल, शिवम गोयल, राजेश नामदेव, संदीप वर्मा, अभिषेक गोयल, दिनेश गोयल, डाक्टर रामकुमार, विजय नारायण, सतीश प्रजापति, सागर मित्तल, आशुतोष सिंघल, घनश्याम दास, आशु गर्ग, सोनू नेता आदि शामिल रहे।