फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली बाइपास के अधूरे बैनामों को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू

शामली बाइपास के अधूरे बैनामों को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 04 Aug 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली बाइपास के अधूरे बैनामों को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू
शामली। दिल्ली-यमुनौत्री फोरलेन हाइवे के तहत शामली बाइपास के अधूरे बैनामों को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। अधूरे बैनामे की सहमति के संबंध में किसान कलक्ट्रेट में भूमि अर्जन अधिकारी से मिल कर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली यमुनौत्री फोरलेन हाइवे के तहत शामली बाइपास की जद में बलवा, सिंभालका, शामली, सहेटा और बनत गांव के किसानों की भूमि के बैनामे होने है। उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण 158 बैनामें करा चुकी है। 24 बैनामे अभी तक अधूरे पड़े हुए है। इनमें बनत कस्बे के बीस व अन्य चार बैनामे शामिल है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लोनी से लेकर शामली तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अधिसूचना अभी हाल में जारी की गई है। राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के भूमि अर्जन अधिकारी राहुल दुबे ने बताया कि शामली बाइपास के अधूरे बैनामों को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू की गई हैं। शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट के आधार दो गुणा और ग्रामीण क्षेत्रों में चार गुणा बैनामा का मूल्य किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैनामों की प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में किसान कलक्ट्रेट में उनसे मिलकर अपना सहमति पत्र जमा करा सकते है।
विज्ञापन


फुंका ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
शामली। गरीब कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष जमील अहमद प्रधान, वकील, शादाब, इरशाद, मंगता ने सीएम के नाम भेजी शिकायत में अवगत कराया कि शहर के मोहल्ला कलदरशाह के वार्ड 18 का ट्रांसफार्मर कई महीनों से फुंका हुआ है। खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed