{"_id":"5b367dcb4f1c1b694d8b91ac","slug":"181530297803-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमून हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमून हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमून हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
कांधला। गांव खंद्रावली में हुए शमून हत्याकांड में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है।
बृहस्पतिवार को रंजिश के चलते थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी शमून की गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। शमून के पिता ने गांव के वैसर, नदीम, तासिम, साबिर, आजम और इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार देर रात गांव खंद्रावली के जंगल से हत्याकांड में नामजद हत्यारोपी वैसर और साबिर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके भाई मुनव्वर की हत्या शमून के भाई लाल्ला ने की थी, तब से हम इनके परिवार से रंजिश रखते थे। बृहस्पतिवार सुबह मौका लगने पर शमून की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, दो कारतूस (खोखे), एक चाकू बरामद कर लिया है। शुक्रवार दोपहर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। थाना ने बताया कि हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं, जल्दी ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।