{"_id":"5b1828314f1c1ba56e8b689b","slug":"181528309809-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर से कुचलने पर बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेक्टर से कुचलने पर बालक की मौत
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना।
गांव दरगाहपुर में पिता के साथ घूमने गया एक बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बालक के पिता की तरफ से आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर निवासी संजय मंगलवार को शाम करीब चार बजे अपने बेटे डिकोस्टा उर्फ वंश (2) को साथ लेकर घर के बाहर घुमाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति आए ट्रैक्टर ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ना चाहा, लेकिन आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इसके बाद घायल बच्चे को परिजन चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई। बालक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चे के पिता संजय की तरफ से आरोपी ट्रैक्टर चालक अरुण निवासी गांव दरगाहपुर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हो गया है, उसको गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।