फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चंदेनामाल के ग्रामीण डीएम से मिले, निर्माण कार्यो की जांच की मांग

चंदेनामाल के ग्रामीण डीएम से मिले, निर्माण कार्यो की जांच की मांग

Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंदेनामाल के ग्रामीण डीएम से मिले,  निर्माण कार्यो की जांच की मांग
शामली। थानाभवन क्षेत्र के चंदेनामाल गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देकर विकास कार्यों में ठेकेदारों पर मानक के अनुरूप कार्य न करने का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की हैं। मंगलवार को थानाभवन क्षेत्र के चंदेनामाल गांव के पिटूं कुमार, अतर सिंह, शकुंतला, विपिन, रामदास व सूरज आदि ग्रामीणों ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मिले। डीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि गांव में डॉ. भीम राव सामुदायिक केंद्र व इंटर लोकिंग का कार्य किया जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा हैं। मिट्टी के नीचे कच्ची ईंटों को रोड़ा नाममात्र का ही डाला जा रहा है। इंटर लॉकिंग कार्य रेतीली मिट्टी में किया जा रहा है। नमी होने के कारण ईट नीचे चली गई है।पानी निकासी की व्यवस्था नही की गई है। ग्राम प्रधान को इस मामले की शिकायत की गई है। गांव के भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र के इंटरलॉकिंग कार्य की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed