फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलिसकर्मियों को सिखाया घटनास्थल सुरक्षित रखने का तरीका

पुलिसकर्मियों को सिखाया घटनास्थल सुरक्षित रखने का तरीका

Sat, 24 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को सिखाया घटनास्थल सुरक्षित रखने का तरीका
शामली। नवागत पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दीं। उन्हें घटनास्थल सुरक्षित करने, परिस्थिति के हिसाब से पुलिस वाहन पर बत्ती और हूटर का प्रयोग करने के बारे में बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने बताया कि हर पुलिसकर्मी की वर्दी साफ रहनी चाहिए। डायल-100 की गाड़ियों के बारे में जानकारी दी। गाड़ी में मौजूद येलो टेप के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गाड़ियों पर लगी बत्ती और हूटर के उपयोग का तरीका परिस्थिति के मुताबिक बदल जाता है। सामान्य दशा में गश्त करते हुए गाड़ी पर कौन से रंग की बत्ती प्रयोग होती है, यदि कोई घटना हो जाए तो कौन सी बत्ती जलाई जाए और यदि किसी घायल को डायल-100 पुलिस के माध्यम से अस्पताल ले जाना हो तो पुलिस वाहन एंबुलेंस बन जाता है। इसके अलावा उन्होंने क्राइम इंवेस्टिगेशन किट के बारे में बताया कि घटनास्थल को कैसे सुरक्षित करना है। ताकि मौके से सबूत नष्ट न होने पाए। इसके लिए घटनास्थल को येलो टेप से सुरक्षित करने के बारे में बताया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक प्रेम सिंह थापा, इंस्पेक्टर एमएस गिल सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed