{"_id":"59bd78fd4f1c1b1a688b4f69","slug":"181505589501-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुच्चाखेड़ी के विकास को किया सांसद ने अधिकारियों के साथ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुच्चाखेड़ी के विकास को किया सांसद ने अधिकारियों के साथ मंथन
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
कैराना। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने गांव बुच्चाखेड़ी को आदर्श ग्राम योजना में शामिल कराने के बाद शनिवार को गांव का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के विकास को लेकर मंथन किया गया।
गांव के विकास कार्यों में गांव में बैंक की स्थापना, कन्या इंटर कॉलेज, स्टेडियम, गांव का सुंदरीकरण, गांव में चिकित्सालय की स्थापना के लिए शनिवार को सांसद हुकुम सिह ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की वाप्कोस कंपनी के अधिकारी अमन शर्मा, एके गहलोत व आरके पाहुजा के साथ गांव का दौरा किया। वहीं, गांव के मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद ने ग्रामीणों का कहा कि वो गांव को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर उनके साथ सीडीओ रेणू तिवारी, सीएमओ राजकुमार, डीपीआरओ नरेशचंद, बीडीओ जीके चौधरी, कैराना चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सलीम, एबीएसए योगेश गुप्ता तथा प्रत्याशी मृंगाका सिंह व सांसद प्रतिनिधि अनुज चौहान शामिल रहे।