फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षण संस्थाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस

शिक्षण संस्थाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस

Fri, 15 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया हिंदी दिवस
शामली।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं और गोष्ठी आयोजित की गईं। गोष्ठी में बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व बताया गया और वर्णमाला, स्वर, अनुस्वर, व्यंजन, मात्राओं का ज्ञान और शुद्ध उच्चारण का ज्ञान कराया।
बृहस्पतिवार को शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी डॉक्टर कुमुद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षकों ने बच्चों को हिंदी शब्दकोष का प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान चेयरमैन सुनील गोयल, शिखर गोयल, उमा शर्मा, नीतू गोयल आदि मौजूद रहे। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुुभारंभ प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार, प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने किया। राजीव तोमर, महिमा शर्मा, बीना, मंजू, अनिता आदि मौजूद रहे। केके पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता हुई। स्कूल प्रबंधक चंदन सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र बालियान, रवि, सरिता, लवकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वाद विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
सेंट आरसी स्कूल में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य मीनू संगल, चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। छात्र-छात्राओं ने वाद विवाद प्रतियोगिता में हिंदी के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान आरपीएस मलिक, मदन पाल सिंह, अंजू, भावना आदि रहे। आरके इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने किया। छात्रों ने सुलेख, कविता, लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी का महत्व बताया। इस दौरान सहदेव, दिनेश, चतरपाल, संजीव, रजनीश आदि मौजूद रहे। लांसर्स पब्लिक स्कूल में हिंदी का महत्व और उपयोगिता विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। मुकेश भारद्वाज, लोकेंद्र राणा, अमित कुमार, सतपाल सिंह आदि रहे। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में हिंद दिवस पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान राजीव गर्ग, रितेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसी बोली जाती है, वैसी ही लिखी जाती है हिंदी
सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने हिंदी दिवस के बारे में बताया। कविता और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने हिंदी के प्रति उत्साह दिखाया। बनत के देवी उमराकौर विद्यालय में सुलेख प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण और काव्यपाठ के द्वारा हिंदी भाषा का बखान किया। प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा, प्रबंधक अशोक कुमार, अनंगपाल, ऊषा आदि मौजूद रहे। बीएसएम स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सूर्यवीर, प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने किया। बच्चों ने हिंदी में शाब्दिक अंताक्षरी में उत्साह दिखाया। सुलेख प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। शिक्षिका पूनम नामदेव ने कहा कि हिंदी सबसे सरल भाषा है। यह जैसी बोली जाती है, वैसी ही लिखी जाती है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में काव्य पाठ किया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, प्रमोद कुमार, प्रीतम सिंह प्रीतम, अंकुर, मोहर सिंह, प्रशांत कुमार, मधुबन शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, सिल्वर बेल्स स्कूल में प्रार्थना, गीत एवं अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। रीतू जैन, प्रधानाचार्य एके गोयल, तूलिका ने हिंदी दिवस की बधाई दी।


साहित्यिक संस्था चेतना ने कराई निबंध प्रतियोगिता
वीवी इंटर कॉलेज में साहित्यिक संस्था चेतना की ओर से निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में 225 बच्चों ने भाग लिया। प्रोफेसर विनोद शंकर अश्क, डॉक्टर नीलेश वशिष्ठ, डॉक्टर अनिल रस्तौगी, डॉक्टर कृष्ण गोपाल, नीरज संगल, मनोज वर्मा, डॉक्टर मोहनलाल गुप्ता ने बच्चों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में पंकज कश्यप, सुनील अरोरा, हिमांशु वर्मा, कपिल सरोहा, देवाशीष वर्मा, राहुल गोस्वामी, लक्ष्मीकांत और रुचिर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed