फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अंतिम दिन औपचारिकता में सिमटा मेला व प्रदर्शनी

अंतिम दिन औपचारिकता में सिमटा मेला व प्रदर्शनी

Sat, 15 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
अंतिम दिन औपचारिकता में सिमटा मेला व प्रदर्शनी
अंतिम दिन औपचारिकता में सिमटा मेला और प्रदर्शनी
विज्ञापन

थानाभवन।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर थानाभवन ब्लाक कार्यालय में लगे मेला और प्रदर्शनी का आयोजन अंतिम दिन औपचारिकता में सिमटकर रह गया। योजनाओं की जानकारी के लिए अफसर पहुंचे नहीं, सिर्फ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने पेंशन के फार्म भरवाए।
थानाभवन ब्लाक कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने और योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मेले का अंतिम दिन था, लेकिन योजनाओं और उनके लाभ बताने के लिए अधिकारी नहीं पहुंच पाए। पूर्वाह्न करीब 11 बजे ही मेला एवं प्रदर्शनी में लगे स्टाल हटने शुरू हो गए। मेले में पहुंची कुछ महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी रेहाना सुल्तान, प्रियंका शर्मा, पारुल रानी ने दी। मेला नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार और ग्राम पंचायत सचिव भी वहां नहीं थे।
विज्ञापन

ओमवीरी, संतोष, राजकली, शकीला, नसीम, वसीम और राजकुमार आदि ने बताया कि मेले में केवल समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा के फार्म भरे। उधर, राज्यमंत्री सुरेश राणा के प्रतिनिधि नरेंद्र त्यागी और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेर सिंह राणा का कहना था कि मेला प्रदर्शनी का प्रचार प्रसार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed