{"_id":"5f89ebbb8ebc3e9bee5937f5","slug":"18-new-corona-positives-were-found-in-the-district-shamli-news-mrt506537748","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिले में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मामले सामने आए हैं। जबकि पूर्व में संक्रमित हुए 30 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 171 हो गई है।
शुक्रवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शांति नगर मोहल्ले के 45 वर्षीय महिला, बुढ़ाना रोड निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, 62 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। गांधी चौक में 62 वर्षीय व्यक्ति, शिव विहार में 14 वर्षीय किशोर, रेलपार में 55 वर्षीय व्यक्ति, काकानगर में 29 वर्षीय महिला, विवेक विहार में 37 वर्षीय युवक के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके अलावा गांव मंसूरा निवासी 42 वर्षीय, गांव गोहरनी में 24 वर्षीय युवक, गांव काबड़ौत में 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। गांव टिकौली में 20 वर्षीय युवक, कांधला के सरावज्ञान मोहल्ले में 28 वर्षीय युवक, कैराना के बेगमपुरा में 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
कोरोना की जांच को 140 सैंपल लिए
कैराना। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी, कचहरी और गांव रामड़ा में 140 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें एंटीजन किट से 82 लोगों की जांच की गई, जिसमें कैराना के 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसे कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। टीम ने आरटी पीसीआर किट से 58 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।