फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   18 for the President

अध्यक्ष के लिए 18 ने ठोकी ताल

Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
18 for the President
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए 18 और वार्ड सभासद पदों के लिए 181 नामांकन पत्र जमा कराए गए। 
विज्ञापन


 शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने वालों की भीड़ उमड़ी रही। कलक्ट्रेट में बने पांचों नामांकन केंद्रों पर नेताओं की भीड़ रही। इस दौरान शामली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की पत्नी अंजना बंसल ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रुप में रजनी गोयल अपने पति गोविंद गोयल के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। इस निकाय के वार्ड सभासद पदों के लिए 60 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उधर, नगर पंचायत बनत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन जयंतरपाल के पुत्र विपिन, सुमन देवी पत्नी प्रवीण कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि मंजू देवी, अशोक कुमार और राजवीर सिंह ने नामांकन पत्र लिए। वार्ड सभासद पदों के लिए 12 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत एलम अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक रतनपाल सिह पंवार की पुत्री दीपा पंवार, संगीता चौधरी पत्नी प्रदीप कुमार और विमलेश पत्नी जसवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस निकाय के वार्ड सभासद पदों के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। कलक्ट्रेट परिसर में पूरे दिन नामांकन पत्र दाखिल करने लिए भीड़ रही। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अलर्ट रही। 

सभासद पद के लिए छह नामांकन पत्र जमा
झिंझाना। तहसील ऊन में नामांकन प्रक्रिया के दौरान नगर पंचायत ऊन अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार, मनोज कुमार और सतबीर सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे।

वार्ड सभासद पदों के लिए छह नामांकन पत्र जमा कराए गए, जबकि पांच नामांकन पत्र लिए गए। नगर पंचायत झिंझाना अध्यक्ष पद के लिए शकील, वसीम, रामकुमार कश्यप, तहसीम और बिजेंद्र ने नामांकन पत्र लिए। वार्ड सभासद पदों के लिए सात नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि 16 नामांकन पत्र खरीदे गए।

उधर, नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता अध्यक्ष पद के लिए नरेश सैनी और सरफराज ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि कंवरपाल और अली हसन ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, वार्ड सभासद पदों के लिए 18 नामांकन पत्र जमा हुए, दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

कैराना में 30 ने नामांकन पत्र जमा किए
कैराना। पालिका अध्यक्ष पद के लिए अमित सैनी, अंसार अहमद, फजल कुरैशी, मोहम्मद वरीस और पूर्व चेयरमैन राशिद अली की पत्नी राशिदा ने नामांकन पत्र जमा कराए।

वहीं, कैराना अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को फजल कुरैशी व हाजी अनवर हसन की पत्नी जाकिरा बेगम के नाम से नामांकन पत्र खरीदे गए। कैराना वार्ड सभासद पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।


32 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। उधर, नगरपालिका परिषद कांधला अध्यक्ष पद के लिए शाहजहां पुत्री निजामुद्दीन ने नामांकन पत्र खरीदा। कांधला वार्ड सभासद पदों के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे तथा 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed