{"_id":"5c912e4ebdec22145c46dafe","slug":"171553018446-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शाकंभरी देवी दर्शन हेतु बस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शाकंभरी देवी दर्शन हेतु बस रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मां शाकंभरी देवी सेवा समिति की ओर से मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए बस रवाना हुई। मंगलवार दोपहर को हनुमान रोड से बस को शरद बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस में सवार सभी 56 श्रद्धालुुओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डाक्टर अनिल कुमार बंसल, संदीप सिंघल, राकेश गोयल, नरेंद्र गोयल, राकेेश गर्ग, प्रवीण बंसल, सुषमा तायल, वीरेंद्र बालियान, राजेंद्र कुमार, अनुराग, विपिन बंसल, मेघश्याम, रामकली, कांता आदि मौजूद रहे।
महासभा के पदाधिकारी मनोनीत
शामली। शामली मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की बैठक ब्लाक रोड स्थित शिव पाठशाला में अरुण सरोहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सर्वसम्मति से संगठन के रिक्त चल रहे पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किए गए। उपाध्यक्ष पद पर राजबीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, आडिटर पद पर पुष्पेंद्र शर्मा को मनोनीत किया गया। विद्यालयों की समस्याओं को लेकर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मिलने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर फूलों और गुलाल से होली खेली। बैठक में रामकुमार गुप्ता, उमेश शर्मा, सुरेश शर्मा, देवी सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राजबीर सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अमित संगल ने किया।
निर्वाचन कार्य के बहिष्कार की चेतावनी
शामली। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपद इकाई की बैठक दयानंद वैदिक जूनियर हाईस्कूल में हुई। इसमें जय जवान जय किसान इंटर कालेज मुंडेट कलां के प्रबंधक द्वारा सहायक अध्यापक कृष्णपाल सिंह का किया गया निलंबन निरस्त कर कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की गई। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर सहायक अध्यापक कृष्णपाल को कार्यभार नहीं दिया जाता तो वे निर्वाचन कार्य का बहिष्कार करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, अध्यक्ष माहरुफ खान, जिला महामंत्री संदीप जिंदल, जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।