फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवर लोड वाहनो का संचालन बंद हो नही तो हाईवे जाम, प्रशासन हरकत में ,

अवर लोड वाहनो का संचालन बंद हो नही तो हाईवे जाम, प्रशासन हरकत में ,

Fri, 28 Dec 2018 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
अवर लोड वाहनो का संचालन बंद हो नही तो हाईवे जाम, प्रशासन हरकत में ,
झिंझाना। करनाल हाईवे पर गांव अहमदगढ़ में हुई दुर्घटना में देशा सिंह की मौत होने पर क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शुक्रवार से हाईवे पर ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं किया गया तो शामली करनाल हाईवे पर जाम लगा देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करनाल हाईवे पर 26 किमी के रास्ते में 70 कट हैं, जो बंद होने चाहिए। आरोप लगाया कि हाईवे पर ढाबा संचालकों से मिलकर ये कट बनाए गए हैं, ताकि उन्हें फायदा पहुंचे। किसी हाईवे पर इतने कट नहीं होते हैं। अगर प्रशासन चाहे तो हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इसके अलावा ओवरलोड वाहनों के करनाल की ओर से आने पर उस और का हाईवे में गहरे खड्ढों बने हुए हैं। जिनसे बचने के लिए वाहन चालक गलत दिशा में जाते हैं। यही हादसे की वजह बन रहे हैं। मौके पर प्रकट सिंह, ज्ञानसिंह, गोकल, चरण सिंह, रमेश, राजपाल, गोपाल, अतर, नन्हू, गेंद्रर, विक्रम, सोनू आदि ने एसडीएम कैराना को प्रार्थनापत्र दिया। ग्राम प्रधान भागा देवी ने बताया कि अब अहमदगढ़ में करनाल हाईवे पर ओवरलोड वाहन नही निकलने दिए जाएंगे। यदि ये नहीं रुकते तो तो पूरा गांव उनका विरोध कर हाईवे पर जाम करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन


पंजाबी में बात की एसडीएम ने
झिंझाना। करनाल हाईवे के गांव अहमदगढ़ में सड़क दुर्घटना में सरदार देशासिंह की मौत होने पर जब सरदार लोगों ने जाम लगाकर हाईवे जाम किया तो मौके पर पहुंचे कैराना एसडीएम डाक्टर अमितपाल शर्मा ने उनसे पंजाबी में बात की। दरअसल प्रदर्शन करने वालों में अधिकांश पंजाबी भाषा बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed