फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पोलिंग बूथों पर बीएलओ ने अभियान चला बनाए नए वोट

पोलिंग बूथों पर बीएलओ ने अभियान चला बनाए नए वोट

Mon, 08 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग बूथों पर बीएलओ ने अभियान चला बनाए नए वोट
मतदाता सूची में नाम तलाशने के लिए काटने पड़े चक्कर
विज्ञापन

शामली।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जनपद के पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाया गया। यहां नए मतदाताओं ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया, लेकिन बूथों पर दी गई वोटर लिस्ट में किए गए बदलाव के चलते वोटरों को अपना मतदाता सूची में नाम तलाशने के लिए एक बूथ से दूसरे बूथों पर चक्कर काटने पड़े, जिससे मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा कई बूथों पर सुबह 11 बजे तक भी बीएलओ के न पहुंचे के कारण हंगामा भी हुआ।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचक नामावलियों में युवा निर्वाचकों के लिए रविवार को जनपद की बोलिंग बूथों पर कैंप लगाए गए। नए मतदाओं ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, वीवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज, मदरसा इमदादिया रशीदिया दिल्ली रोड, नंदूप्रसाद, आरके इंटर कॉलेज, आर्य समाज मंदिर, गुजरातियान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि जगह लगाए गए बूथों पर मतदाता सूची में किए गए बदलाव के कारण मतदाताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मतदाता सूची में नाम तलाशने के लिए पहुंचे मतदाताओं को एक बूथ से दूसरे बूथ पर भेजा गया। जहां वह घंटों अपना नाम तलाशते रहे, लेकिन कई परिवार ऐसे थे, जिनका नाम मतदाता सूची में नही मिल सका। वहीं, शहर के मोहल्ला गुजरातियान में बूथ पर एक भी बीएलओ के समय पर न पहुंचे जाने से मतदाताओं ने हंगामा भी किया। हालांकि बाद में करीब 11 बजे बाद बीएलओ के बूथ पर पहुंच जाने के बाद मतदाता शांत हुए। लोगों का कहना कि जहां वह वोट डालते आए हैं, वहां उनका मतदाता सूची में नाम नहीं मिला। जबकि दूसरे बूथों पर उनकी सूची भेज दी गई, जिससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलाव दर्जनों युवकों ने भी फार्म-6 भरकर पहली बार मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed