फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कमिश्नर और डीआईजी ने लिया सुरक्षा इंतजाम का जायजा

कमिश्नर और डीआईजी ने लिया सुरक्षा इंतजाम का जायजा

Sun, 27 May 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर और डीआईजी ने  लिया सुरक्षा इंतजाम का जायजा
थानाभवन (शामली)।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सहारनपुर मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और डीआईजी शरद सचान ने शनिवार को थानाभवन थाने पहुंचकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे दोनों अधिकारियों ने कैराना लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद थानाभवन थाने पहुंचकर समीक्षा की और थानाध्यक्ष से मतदान के दौरान होने वाले सुरक्षा इंतजाम के अलावा संवेदनशील बूथों पर चर्चा की। आकस्मिक स्थिति में पुलिस त्वरित मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अगर कोई व्यक्ति उपद्रव करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed