फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उफ ये गर्मी: लू के थपेड़ो और पसीनो से लोग हुए तर- बतर

उफ ये गर्मी: लू के थपेड़ो और पसीनो से लोग हुए तर- बतर

Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
उफ  ये गर्मी:  लू के थपेड़ो  और पसीनो से लोग हुए तर- बतर
शामली। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी से शुक्रवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने कहर बरपा रहा है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार भी को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। सुबह आठ बजे दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर रहा है। दोपहर एक बजे तक दिन का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। सात किमी प्रति घंटा पश्चिमी गरम हवाएं चलने से गर्मी में सड़कों पर चलना दूभर हो गया। लू के थपेड़ो से लोगों का हाल बेहाल रहा। गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं-बच्चे सिर और मुंह पर कपड़ा और छाता लगाकर निकली। शहर के बाजारों की ग्राहकों की रौनक गायब हो गई। रात साढे़ आठ बजे 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। उधर, कृषि विश्वविद्यालय शामली के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में भीषण गर्मी पड़ेगी। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed