फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ड्रोन की आंख से सधेगा यमुना में तस्करों पर अचूक निशाना

ड्रोन की आंख से सधेगा यमुना में तस्करों पर अचूक निशाना

Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन की आंख से सधेगा यमुना में तस्करों पर अचूक निशाना
शामली। चुनाव में शराब तस्करी रोकने और खुराफातियों पर कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का इंतजाम किया जा रहा है। ड्रोन कैमरों का फोकस यमुना के रास्ते होने वाली तस्करी को रोकने पर रहेगा।
विज्ञापन

जिले में 28 मई को लोकसभा उपचुनाव है। नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं और प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं। पुलिस-प्रशासन भी चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारियों में लगा हुआ है। चुनाव के मद्देनजर हरियाणा से जिले में शराब की तस्करी बढ़ जाती है। इसी के चलते आबकारी और सिविल पुलिस द्वारा बॉर्डर पर तो विशेष नजर रखी जा रही है, लेकिन यमुना के बीहड़ में फिर भी शराब तस्करी की जाती है। इसी से निपटने के लिए पुलिस तैयारियों में लगी हुई है। शामली पुलिस ने तस्करी रोकने और बदमाशों पर नजर रखने के लिए जिले में ड्रोन से नजर रखने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन

यमुुना के बीहड़ और संवेदनशील बूथों पर खुराफातियों और तस्करी करने वालों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। इसके लिए एसपी द्वारा शामली में पांच ड्रोन कैमरे मंगवाए गए हैं। उधर, एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि उपचुनाव में भी ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों के लिए पांच टीमें बनाई जाएंगी। एक टीम के पास एक ड्रोन रहेगा। इनमें से चार ड्रोन से यूपी-हरियाणा सीमा पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन अंतर्राज्जीय चेकपोस्ट और यूपी-हरियाणा सीमा पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed