{"_id":"5a4148c24f1c1b35338b4d35","slug":"171514227906-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर का आयोजन किया गया
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालिकाओं को दहेज प्रथा, पोक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा आदि की विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गईं।
सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जीवन कौशल शिविर का शुभारंभ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र में नारी को बड़ा सम्मान दिया गया है। नारी का सशक्त होना और खुद पर निर्भर होना भी जरूरी है। हमें चाहिए कि नारियों की सुरक्षा की जाएं। उन्होंने बालिकाओं से राष्ट्रहित में योगदान देने की अपील की। वहीं, उन्होंने बालिकाओं को दहेज प्रथा, पोक्सो एक्ट आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन रेनू गुप्ता, संजू, संगीता रानी आदि मौजूद रहे।