फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दरोगा सहजोर की हत्या का किया जाए खुलासा

दरोगा सहजोर की हत्या का किया जाए खुलासा

Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
दरोगा सहजोर की हत्या का किया जाए खुलासा
शामली।
विज्ञापन

रालोद ने बिजनौर में हुई दरोगा सहजोर मलिक की हत्या का खुलासा कराने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। इस संबंध में शनिवार को डीजीपी को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया।
ज्ञापन में रालोद कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव लिसाढ़ निवासी उपनिरीक्षक सहजोर मलिक बिजनौर की बालावाली चौकी पर तैनात थे। 30 जून को बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। इतने दिन बीतने के बावजूद अब तक वारदात का खुलासा नहीं हुआ। वहीं पीड़ित परिवार को सहायता भी नहीं मिली है। उनकी मांग है कि वारदात का शीघ्र खुलासा कराया जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दिलवाई जाए। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, रंधावा मलिक, देशराज भनेड़ा, योगेंद्र सिंह चेयरमैन, वाजिद अली, राजपाल सिंह, अनवार चौधरी, आशुतोष पंवार, कृष्णपाल नेताजी, सुनील मलिक, विकास धीमान, रजनीश कोरी, सोहनपाल सिंह कसेरवा, देवानंद गौड़, रामपाल सिंह, वेदपाल सिंह और इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--- छेडछाड की फर्जी शिकायत करने का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला शिवगंज मंडी निवासी अंजु शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जेठ अशोक शर्मा से उनका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते पूर्व में भी जेठ के परिवार के लोग कई बार उसके बेटे प्रिंस गौतम तथा पति विजय शर्मा के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। कुछ दिन पूर्व भी उसके बेटे प्रिंस गौतम पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया। उनकी मांग है कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed