फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन ब्लाक के निरीक्षण में मिली अनियमिताए, लापरवाही पर सीडीओ ने फटकार लगाई

ऊन ब्लाक के निरीक्षण में मिली अनियमिताए, लापरवाही पर सीडीओ ने फटकार लगाई

Sat, 27 Apr 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ऊन ब्लाक के निरीक्षण में मिली अनियमिताए, लापरवाही पर सीडीओ ने फटकार लगाई
नदारद वरिष्ठ सहायक से जवाब तलब, अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुुति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने ऊन ब्लाक में छापा मारकर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक कार्यालय में अनियमितताएं मिली हैं। आईजीआरएस पोर्टल के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की 6 शिकायतों के सापेक्ष एक शिकायतों के निस्तारण मे लापरवाही मिलने पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाई है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सिर्फ दो अधिकारी मौके पर मिले। जेई समेत दो कर्मचारी अवकाश पर मिले, दो एडीओ भ्रमण पर पाए गए। वरिष्ठ सहायक के नदारद रहने पर शासकीय कार्यों मे लापरवाही मानकर कारण बताओ नोटिस जारी करके अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

शनिवार को सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने ऊन ब्लाक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत सोनू मलिक उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में अवर अभियंता आरआईडी ब्राह्मण प्रकाश, आंकिक राजकुमार तायल अवकाश पर पाए गए। सहायक विकास अधिकारी कृषि एवं सहायक विकास अधिकारी सहायक कार्यालय उपस्थिति पंजिका में भ्रमण दर्ज कर क्षेत्र में मिले। इसी दौरान मोहित मलिक वरिष्ठ सहायक द्वारा उपस्थिति पंजिका में 24 अप्रैल को उनके द्वारा टी के ऊपर हस्ताक्षर किए गए। जिस पर सीडीओ ने वरिष्ठ सहायक मोहित मलिक की जांच कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए है। 25 अप्रैल से गैर हाजिर चल रहे मोहित मलिक को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है। उन्होंने जवाब तलब के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को ब्लाक मुख्यालय पर बने आवास में निवास करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed