{"_id":"5c59d4f8bdec22271a77b956","slug":"161549391096-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंको में फिर नोट बंदी जैसे हालात,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंको में फिर नोट बंदी जैसे हालात,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक में मारामारी मची
झिंझाना। आधार कार्ड बनावाने के लिए बैंक में मारामारी मच गई है। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार को लंबी कतारें लगी रही।
कस्बे में केवल पंजाब नेशनल बैंक में ही आधार कार्ड बनाने की सुविधा है। लिहाजा भीड़ के कारण यहां नंबर आना मुश्किल होता है। इस वजह से लोग सुबह छह बजे से ही यहां आकर लाइन में लगने शुरू हो जाते हैं। जब जाकर दोपहर तक नंबर आता है। इसी के चलते यहां पुलिस कर्मी भी लगाने पड़ते हैं। लोगों का कहना था कि इतनी देर तो नोटंबदी के समय में भी नहीं लगती थी। मंगलवार को महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर लाइन में लगी हुई थी। शाहिस्ता निवासी झिंझाना ने बताया कि दो दिन से आ रही हूं, छोटा बच्चा साथ है। सुबह से लाइन में खड़ी हूं। अभी तक आधार कार्ड नहीं बना। बच्चे का रो रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग महिला राजवंत कौर निवासी कमालपुर सुबह छह बजे गांव से आधार कार्ड बनवाने आईं थी। लंबी लाइन देख कर परेशान होकर नीचे ही बैठ गईं। सुबह से अपने नंबर के इंतजार में खड़ी उमा हबीबा और फातमा निवासी अजीजपुर, शबाना निवासी बेदखेडी, दीपा और रविता निवासी चौसाना, अतुल और मनीष निवासी पावटी कंला आदि मौजूद थे। उधर, आधार कार्ड बनाने वाले युवक अमित ने बताया की आधार कार्ड बनाते समय नेट की स्पीड स्लो चल रही है, जिसके चलते काम करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।