{"_id":"5b882c8342c792465a6a5fcb","slug":"161535650947-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सीबल में खराबी से ठप हुई जलापूर्ति, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सीबल में खराबी से ठप हुई जलापूर्ति, लोग परेशान
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कैराना।
कस्बा के मोहल्ला पीपलोतला में नगरपालिका के सबमर्सिबल में तकनीकी खराबी होने कारण इलाके की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगरपालिका परिषद कैराना की ओर से मोहल्ला पीपलोतला में मंदिर के निकट सबमर्सिबल लगवाया गया है। ताकि मोहल्लेवासियों को पानी की सप्लाई दी जा सके। बुधवार रात तकनीकी खराबी होने के कारण सबमर्सिबल में खराबी आ गई। इसके बाद मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति पर संकट छा गया। बृहस्पतिवार शाम तक भी सबमर्सिबल ठीक नहीं हो सका, जिस कारण पेयजल आपूर्ति भी सुचारु नहीं हो सकी। पालिका कर्मियों का कहना है कि जल्दी ही सबमर्सिबल ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।