फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वतंत्रता दिवस आज, सरकारी भवनों पर सजावट, पुलिस अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस आज, सरकारी भवनों पर सजावट, पुलिस अलर्ट

Tue, 14 Aug 2018 11:41 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस आज, सरकारी भवनों पर सजावट, पुलिस अलर्ट
रंगीन रोशनी में नहाए सरकारी भवन
विज्ञापन

शामली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया। भवनों की साफ सफाई के साथ ही रंगीन झालरों से सजाया गया। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस भी अलर्ट रही। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया गया।

बुधवार सुबह आठ बजे शामली कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे तथा साढ़े आठ बजे नवनिर्मित पुलिस ऑफिस पर पुलिस अधीक्षक ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास से मनाने के लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने एक दिन पूर्व ही तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया था कि स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी भवनों को अच्छी तरह सजाया जाए। इसी के चलते मंगलवार शाम को ही शामली नगर पालिका, कलक्ट्रेट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न सरकारी भवनों पर रंगीन झालरें लगा दी गईं। रात में सरकारी दफ्तर रंगीन झालरों से जगमगा उठे। इसके अलावा शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी साफ सफाई कर सजावट करा दी गई। उधर, शामली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह तथा जीआरपी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों के बैग आदि चेक किए गए। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध सामान नहीं मिल सका। इसके अलावा शामली शहर कोतवाली पुलिस के अलावा जिले के सभी थानाध्यक्षों ने भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। उधर, खुफिया विभाग की टीम भी सक्रिय कर दी गई है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। तिरंगे झंडे का सम्मान करें और प्लास्टिक के झंडे का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed