फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   केक काटकर मनाया राहुल गांधी का 49 वां जन्म दिन कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाई लंबी उम्र की कामना की

केक काटकर मनाया राहुल गांधी का 49 वां जन्म दिन कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाई लंबी उम्र की कामना की

Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
केक काटकर  मनाया राहुल गांधी का 49 वां जन्म दिन  कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाई लंबी उम्र की कामना की
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

शामली। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 49 वें जन्मदिन पर केक काटकर एक दूूसरे को मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की कामना की।
मंगलवार को बुढ़ाना रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में राहुल गांधी के चित्र पर माला पहनाया। फिर केक काटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की और राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामनाएं की। कांग्रेेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी, भूमि अधिग्रहण, कानून व्यवस्था को उठाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसान मजदूर और व्यापारी विरोधी नीति की आलोचना की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सरला संगल, महामंत्री बीना गर्ग, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वैभव गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामलाल शर्मा, बाबू खां, राजेश कश्यप, ठाकुर लाखन सिंह, अमित डिंपल शर्मा, प्रदुमन चौधरी, रमन कौशिक, जबर सिंह पाल, राकेश शर्मा, प्रवीण तरार, ब्रजपाल राणा, लोकेश कटारियां, सुभाष हठवाल, विनोद अत्री, लोकेश राणा, रामकिशोर पारचा, सुरेशपाल सैनी, अशोक जैन, अंकुर जैन, जेके जैन आदि मौजूद र हे।
विज्ञापन

सिलाई-कढ़ाई केंद्र का हुआ शुभारंभ
शामली। ऊन ब्लाक के मन्नू गढ़ बिड़ौली गांव में राहुल गांधी के जन्मदिन पर सिलाई- कढ़ाई केंद्र का उद्घाटन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सिलाई कढ़ाई केंद्र के शुभारंभ होने से गरीब महिलाएं रोजगार के लिए आत्मनिर्भर होगी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed