{"_id":"5af729634f1c1be8408b4c1d","slug":"161526147427-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़ौत को हरा भास्कर एकेडमी कैराना फाइनल मुकाबले में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड़ौत को हरा भास्कर एकेडमी कैराना फाइनल मुकाबले में पहुंची
Updated Sat, 12 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन खेले गए दूसरे सेमिफाइनल मुकाबले में कैराना की भास्कर एकेडमी ने बड़ौत टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को मेपल्स एकेडमी और भास्कर एकेडमी में फाइनल मुकाबला होगा।
सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला कैराना की भास्कर एकेडमी और बड़ौत की टीम के बीच हुआ। कोच सन्नी ने बताया कि बड़ौत की टीम ने पहले टॉस जीतते हुए बल्लेबाजी करने का फैैसला किया। जिसमें बड़ौत की टीम ने 24 ओवर में 128 रन बनाकर सभी खिलाड़ी आउट हो गए। टीम में सबसे अधिक रन हर्षित ने 23 गेंद पर 38 और अंकित ने 29 गेंद पर 25 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भास्कर एकेडमी ने शानदार पारी खेलते हुए दो विकेट से मैच जीतते हुए सेमिफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल मुकाबले में पहुंच गई। टीम सर्वाधिक रन अंकित ने 14 गेंद पर 20 और शाहरुख ने नौ गेंद पर 21 रन बनाए। मैन ऑफ दा मैच अंकित को चुना गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को मेपल्स एकेडमी शामली और भास्कर एकेडमी कैराना के बीच होगा। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने मैन ऑफ दा मैच चुनें गए खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।