फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दोपहर में शहर में लगा भयंकर जाम, लोग परेशान

दोपहर में शहर में लगा भयंकर जाम, लोग परेशान

Sun, 25 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
दोपहर में शहर में लगा भयंकर जाम, लोग परेशान
शामली।
विज्ञापन

शहर में ट्रैफिक जाम की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। चौराहे और तिराहे पर अधिक संख्या में पुलिसकर्मी लगाने के बाद भी जाम लगना बंद नहीं हो रहा है। शनिवार को भी शहर में भीषण जाम रहा। जिस कारण धूप में वाहन चालक घंटों तक बिलबिलाते नजर आए। वहीं आर्मी के वाहन भी जाम में फंसे रहे।

शनिवार को शर में ट्रैफिक जाम की बुरी स्थिति रही। दोपहर में फाटक बंद होने पर पूूरा शहर जाम में तब्दील हो गया। शहर में ट्रैफिक जाम रोकने के लिए शहर के हर तिराहें व चौराहों पर अधिक संख्या में ट्रैफिक पुलिसकर्मी व होमगार्ड लगाए गए है। शहर के गुरुद्वारा तिराहे पर करीब पांच से छह और धीमानपुरा फाटक पर करीब चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। जिसके बाद भी जाम की परेशानी कम नहीं हो रही है। शनिवार को दोपहर में फाटक बंद होने के बाद जैसे ही फाटक खुली तो शहर में भीषण जाम लग गया। जिसका सबसे बड़ा कारण गलत साइड में वाहनों का घुसना रहा। जिस ओर फाटक बंद होते समय कोई भी ट्रैफिक कर्मी ध्यान नहीं दे रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण बाईपास, भिक्की मोड़, टंकी रोड आदि स्थानों पर जाम लग गया। सामने से वाहन आने पर सभी वाहन वहीं जाम हो गए। वहीं शहर के बीच से गुजर रहे आर्मी वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। छोटे वाहन चालक भी धूप में ही घंटों तक खडे़ होकर बिलबिलाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed