फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सिनों का शत प्रतिशत बेसिक कोटा लागू किए जाने की मांग उठी

सिनों का शत प्रतिशत बेसिक कोटा लागू किए जाने की मांग उठी

Tue, 13 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिनों का शत प्रतिशत बेसिक कोटा लागू किए जाने की मांग उठी
किसानों का बेसिक कोटा शत प्रतिशत करने की मांग
विज्ञापन

शामली। गन्ना सहकारी समिति शामली की बैठक में नए किसानों के गन्ना बेसिक कोटा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर शत प्रतिशत किए जाने की मांग की गई। समिति सदस्यों ने कहा कि 50 प्रतिशत बेसिक कोटा होने से खेतों मे गन्ना खड़ा है, जबकि गन्ना पर्चियां खत्म हो गई हैं।

मंगलवार को शामली गन्ना सहकारी समिति की बैठक जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर अनिल भारती की अध्यक्षता में हुई। गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह ने कहा कि किसानों की गन्ने की पर्चियां खत्म हो चुकी हैं, गन्ना खेतों में खड़ा है। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर 2017 तक गन्ना समिति के नए सदस्य बनाए गए हैं। उनका 50 प्रतिशत बेसिक कोटा खत्म हो चुका है। उन्होंने समिति के नए सदस्यों का शत-प्रतिशत बेसिक कोटा किए जाने की मांग की। जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने कहा कि प्रदेश के गन्ना आयुक्त द्वारा नियम दिया गया है कि गन्ना खरीद केंद्र व मिल गेट का एरिया का कुुल उत्पादन की सीमा के आधार पर आपूर्ति का औसत से किसानों का बेसिक कोटा शत -प्रतिशत किया जा सकता है। बैठक में शामली चीनी मिल के महाप्रबंधक (केन) डाक्टर कुलदीप पिलानिया ने नए गन्ना सदस्यों का बेसिक कोटा 50 प्रतिशत से बढ़ाकर शत प्रतिशत करने का आश्वासन दिया। बैठक में गन्ना सहकारी समिति सभापति के प्रतिनिधि डाक्टर विनोद मलिक, उपसभापति वीरेंद्र सिंह, संचालक मनोज मालैंडी, चरण सिंह कंडेला, डायरेक्टर लवली और बिटू सिलावर, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उपेंद्र कुमार, शामली गन्ना समिति के सचिव मुकेश राठी मौजूद रहे। जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि अभी तक 30 - 32 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा है। शत प्रतिशत बेसिक कोटा लागू होने से किसान 20 मई तक अपना गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करके अवशेष गन्ना खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed