फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मतगणना के लिए कॉलेज में प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

मतगणना के लिए कॉलेज में प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मतगणना के लिए कॉलेज में प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
कैराना।
विज्ञापन

एक दिसंबर को नगर निकाय की होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज में बेरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। कैराना और कांधला नगर पालिका परिषद के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अब एक दिसंबर को दोनों नगर पालिकाओं की मतगणना कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में होगी। जिसकी तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को प्रशासन ने पब्लिक इंटर कॉलेज के बड़े हाल व कमरों के आगे के बरामदे में एजेंटों के खड़े होने के लिए बेरिकेडिंग लगाने का काम शुरू कर दिया है। कैराना नगर पालिका के रिटर्निंग ऑफिसर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कैराना नगर पालिका की मतगणना कमरों के आगे बने बरामदों में की जायेगी। इसके लिए चेयरमैन पद के लिए 19 तथा सभासद पदों के लिए भी 19 टेबल लगाई जाएगी। साथ ही कॉलेज के बड़े हाल में कांधला नगर पालिका की मतगणना होगी। इसमें चेयरमैन पद के लिए 10 और सभासद पद के लिए भी 10 टेबल होगी। प्रयास होगा कि मतगणना चार चरणों में पूरी हो जाये।


पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप
कैराना। मंगलवार सुबह गांव गोगवान निवासी मोहसिना के साथ किसी बात को लेकर उसके पति ने मारपीट कर दी। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पति फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed