{"_id":"59a9ab304f1c1be2278b4c93","slug":"161504291632-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद उफान पर यमुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद उफान पर यमुना
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद उफान पर यमुना
कैराना(शामली)। पहाड़ों में बारिश के बाद यमुना में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की उम्मीद जताई हा रही है।
शुक्रवार सुबह यमुना का जल स्तर 228.70 मीटर था, जबकि पिछले तीन दिनों से पहाड़ी व मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। सिंचाई विभाग के बेलदार राजकुमार शर्मा ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह सात बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उक्त पानी के कैराना यमुना पुल तक शनिवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।
एक पेटी शराब पकड़ी
कैराना। बृहस्पतिवार शाम सात बजे पुलिस ने गश्त के दौरान अलीपुर रजवाहे के पास एक संदिग्ध युवक को रोक कर तलाशी ली। पुलिस ने आरोपी के पास से एक थैले में एक पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब की बरामद कर ली। बाद में पुलिस ने आरोपी सुनील निवासी अलीपुर को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।