{"_id":"5995ea364f1c1b04298b45fa","slug":"161502997046-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ की शिकायत
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया
झिंझाना(शामली)। कस्बा झिंझाना के लोगों ने एसडीएम ऊन से शिकायत कर गैस एजेंसी संचालक पर मनमानी करने और उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। बुधवार को ऊन तहसील समाधान दिवस में झिंझाना कस्बा के उपभोक्ताओं ने एचपी गैस एजेंसी के संचालक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। आरोप हैं कि घरों में लगे गैस चूल्हे की जांच करने के नाम पर 340 रूपये वसूले जा रहे हैं, लेकिन रसीद मात्र 140 रुपयों की दी जा रही है। इसके अलावा होम डिलीवरी के पैसे वसूले जा रहे हैं, लेकिन गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी कुछ लोगों को दी जा रही है। इसके अलावा गैस सिलेंडर में गैस कम मिलने कि शिकायत करने पर कोई समाधान नहीं किया जाता है। शिकायत करने वालों में लवी मित्तल, पीतम सैनी, सुशील शर्मा, विमल मित्तल आदि उपभोक्ता शामिल रहे।