फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जन्माष्टमी पर्व पर डिजाइनर पौशाक में नजए आएंगे राधा-कृष्ण

जन्माष्टमी पर्व पर डिजाइनर पौशाक में नजए आएंगे राधा-कृष्ण

Mon, 14 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व पर डिजाइनर पौशाक में नजए आएंगे राधा-कृष्ण
शामली।
विज्ञापन

जन्माष्टमी उत्सव की बात ही निराली है। घर घर त्योहार की तैयारी और उल्लास छाया हुआ है। बाजार पूरी तरह सज गए है। बाजार में ब्रज के लाडले कान्हा के लिए वस्त्र, आभूषण और तरह तरह की आकर्षक सामग्री आई हुई है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक दिखने लगी है। बाजार में राधा और कृष्ण के परिधानों से बाजार पूरी तरह सजे हुए है। जिसमें कान्हा के डिजाइनर वस्त्र, परिधान से मैच करता मुकुट, बांसुरी भी है। इसके साथ ही मनमोहन के लिए स्पेशल झूले, सोफा, पगड़ी, कुंडल, बाजू बंद, लड्डू गोपाल, पंखे, नाइट शूट, लंगोट, आकर्षक बिस्तर और पायल, मालाएं और राधा की सुंदर पोशाक मन को लुभा रही है। शहर के बड़े बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, सुभाष चौक, नया बाजार में दुकानें पूरी तरह सजी हुई है। बाजारों में कान्हा के झूले की कीमत 100 से 2500 रुपये, सोफे 40 से 800, बांसुरी 5 से 700, लड्डू गोपाल 80 से 4100 रुपये, पोशाक 10 से 2500 रुपये, पगड़ी 10 से 400 रुपये, मुकुट 10 से 800 रुपये, राधा ड्रेस 100 से 700 रुपये, पायल 20 से 100 रुपये, पंखे 150 से 500 रुपये, बिस्तरे, 150 से 400 रुपये और कुंडल 15 से 50 रुपये, बाजू बंद 20 से 100 रुपये तक उपलब्ध है। लोग राधा कृष्ण के सभी सामानों की जमकर खरीदारी करते नजर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed