फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुकानदारों को मिले नोटिस पर जताया एतराज

दुकानदारों को मिले नोटिस पर जताया एतराज

Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
दुकानदारों को मिले नोटिस पर जताया एतराज
कांधला। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम से मिलकर पालिका प्रशासन पर अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को भेजे गए नोटिस पर एतराज जताया।
विज्ञापन

कस्बे के 227 व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के नाम पर नोटिस जारी कर रखे हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, महामंत्री श्रीकांत जैन और कोषाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता सहित व्यापारी जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिले। बताया कि पालिका प्रशासन ने उन व्यापारियों को भी नोटिस दे दिए हैं, जिन्होंने कोई अतिक्रमण नहीं कर रखा है। आरोप लगाया कि कस्बे के रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के बाहर दो बड़े जनरेटर खडे़ हैं, पालिका प्रशासन उन्हें नजर अंदाज कर रहा है। मांग की कि उप्र उद्योग व्यापार मंडल को साथ लेकर अतिक्रमण को चिह्नित किया जाए। इस दौरान भ्रमवेंद्र सिंह, सतीश पंवार, प्रदीप सैनी, अनुज पंवार, जय श्री मोहन, सहित आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed