फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्लास्टिक केरीबैग, थर्मोकोल से निर्मित उत्पादों के भंडारण पर होगी कार्रवाई

प्लास्टिक केरीबैग, थर्मोकोल से निर्मित उत्पादों के भंडारण पर होगी कार्रवाई

Sat, 29 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक केरीबैग, थर्मोकोल से निर्मित  उत्पादों के भंडारण पर होगी कार्रवाई
शामली। एडीएम वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार शुक्ल ने बताया कि प्लास्टिक कैरीबैग, थर्मोकोल से निर्मित उत्पाद, प्लास्टिक के गिलास, प्लेट आदि से पर्यावरण को क्षति हो रही है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति या संस्था प्लास्टिक कैरीबैग एवं प्लास्टिक या थर्मोकोल से निर्मित उत्पाद जैसे गिलास, प्लेट आदि का उपयोग, विनिर्माण, विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन, आयात या विक्रय नहीं करेगा। ऐसा कार्य करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के के तहत अपराध मानकर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थान प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में इस पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून को नगरपालिका परिषद क्षेत्र में एक व्यक्ति से 20 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 200 रुपये, नगर पालिका परिषद कैराना में पांच व्यक्तियों से 170 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 1700 रुपये, नगर पंचायत बनत में एक व्यक्ति से 4.5 किलो ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 10 हजार रुपये, नगर पंचायत थानाभवन में एक व्यक्ति से 100 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 500 रुपये, नगर पंचायत जलालाबाद में दो व्यक्तियों से 40 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 400 रुपये, नगर पंचायत एलम में एक व्यक्ति से 30 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 100 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed