फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   थानाभवन चीनी मिल का समय से पूर्व पूरा हुआ गन्ने का सर्वे, पिछले साल की अपेक्षा इस साल 500 हैक्टेयर गन्ने की उपज बढ़ी

थानाभवन चीनी मिल का समय से पूर्व पूरा हुआ गन्ने का सर्वे, पिछले साल की अपेक्षा इस साल 500 हैक्टेयर गन्ने की उपज बढ़ी

Fri, 28 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन चीनी मिल का समय से पूर्व पूरा हुआ गन्ने का सर्वे,   पिछले साल की अपेक्षा इस साल 500 हैक्टेयर गन्ने की उपज बढ़ी
शामली। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का वर्ष 2019-20 के पेराई सत्र का गन्ना सर्वे पूरा हो गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल थानाभवन मिल क्षेत्र में 500 हेक्टेयर गन्ने की उपज में बढ़ोतरी हुई है। वहीं शामली और ऊन चीनी मिल का गन्ना सर्वे पिछड़ गया है। मिल के अफसरों के मुताबिक ऊन और शामली मिल का गन्ना सर्वे सात जुलाई पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने चीनी मिलों और गन्ना विभाग को गन्ना सर्वे 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिले की बजाज समूह की थानाभवन मिल ने निर्धारित 30 जून से पहले 2019-20 के पेराई सत्र का गन्ना सर्वे पूरा कर लिया है। थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल ने गन्ना का सर्वे पूरा करके कंप्यूटर में फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। मिल में गत वर्ष 18 हजार 700 हेक्टेयर गन्ने का सर्वे हुआ था। इस बार मिल क्षेत्र के 103 गांव में 19 हजार 200 हेक्टेयर गन्ने का सर्वे पूरा हो गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 500 हेक्टेयर गन्ने की उपज में बढ़ोतरी हुई है। राणा समूह की ऊन चीनी मिल सबसे पहले बंद होने केे बाद समय पर अपना गन्ना सर्वे पूरा नहीं कर पाई है। मिल क्षेत्र में कुल 107 गांव और 16 हजार हेक्टेयर गन्ने के क्षेत्रफल में 65 गांव में 12 हजार हेक्टेयर गन्ने का सर्वे पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत ने बताया कि पांच और छह जुलाई को अवशेष गन्ने के सर्वे को पूरा कर लिया जाएगा। सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल दो जून को पेराई सत्र समाप्त करने के बाद देेेरी से गन्ने का सर्वे शुरू किया गया। वहीं, शामली चीनी मिल कुल 72 गांवों में से 35 गांव का गन्ने का सर्वे पूरा कर दिया है। 30 गांव में गन्ने का सर्वे चल रहा है। 15 हजार हेक्टेयर गन्ने का सर्वे पूरा हो गया है। शामली मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार, गन्ना उप महाप्रबंधक कर्णपाल सिंह सरोहा ने बताया कि सात जुलाई तक गन्ने का सर्वे पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed