फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शांति और समृद्धि के लिए भगवान की शरण में जाना होगा

शांति और समृद्धि के लिए भगवान की शरण में जाना होगा

Wed, 01 May 2019 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
शांति और समृद्धि के लिए भगवान की शरण में जाना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जैन मुनि आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज का 62वें वात्सल्य दिवस के मौके पर जैन समाज की ओर आरती उतारकर स्वागत किया। जैन मुनि ने कहा कि यदि जीवन में शांति और समृद्धि चाहिए तो भगवान महावीर की शरण मेें जाना पडे़गा। इस मौके पर आयोजित कैंसर और हृदय रोग जांच शिविर में चिकित्सकों ने 400 लोगों की जांच की।
बुधवार को तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति और श्री आदि सृष्टि कैंसर ट्रस्ट व आर्टिमिस हास्पिटल, गुरुग्राम की ओर कैैंसर-हृदय रोग जांच शिविर शुभारंभ आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में किया गया। उन्होंने कहा कि जीव परमात्मा से दूर होता जा रहा है। जिससे वह बीमारियां की चपेट में आता जा रहा है, यदि जीवन में शांति और समृद्धि चाहिए तो भगवान महावीर की शरण में जाना होगा। वे ही उनके दुखों और कष्टों को दूर कर सकते है। जांच शिविर में बाहर से आए चिकित्सकों ने 400 लोगों की जांच की।
विज्ञापन

मौके पर अध्यक्ष जेके जैन, पंकज जैन, राजीव जैन, ललित, राहुल जैन, मयंक, सुशील जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर के 62वें वात्सल्य दिवस के अवसर पर रेलवे तालाब रोड पर सुदर्शन व्हील द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में तरुण जैन, वरुण जैन, जेके जैन, विकास जैन, प्रवीन जैन, मनोज जैन, सचिन, पंकज, आलोक, आशीष, ऋषभ जैन, विरेश जैन, अनिल, राजेश जैन, पारस जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed