{"_id":"5c718b70bdec224bc54ab089","slug":"151550945136-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 675 विद्यार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 675 विद्यार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 675 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। बोर्ड के पर्यवेक्षक शील वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 13445 में से 12770 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए, जबकि 675 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी पाली में इंटर वाणिज्य वर्ग की गणित एवं प्रारंभिक सांख्यिकी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 301 में से 289 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की वाणिज्य वर्ग की अधिकोषण तत्व की परीक्षा में कुल पंजीकृत 754 विद्यार्थियों में से 721 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 33 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में कृषि अभियंत्रण भाग एक की परीक्षा में कुल पंजीकृत 548 में से 518 परीक्षा में सम्मलित हुए, जबकि 30 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर की कृषि पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 271 में से 269 ने परीक्षा दी जबकि दो विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। बोर्ड की पर्यवेक्षक संयुक्त शिक्षा निदेशक शील वर्मा ने उत्तर पुस्तिका के संकलन केंद्र और कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।