फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वंचित किसानों को फसल ऋण मोचन का मिलेगा लाभ, 21 जनवरी तक हेल्प डेस्क कंट्रोल रूम मे प्राप्त की जाएगी

वंचित किसानों को फसल ऋण मोचन का मिलेगा लाभ, 21 जनवरी तक हेल्प डेस्क कंट्रोल रूम मे प्राप्त की जाएगी

Mon, 07 Jan 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
वंचित किसानों को  फसल ऋण   मोचन का  मिलेगा लाभ,  21 जनवरी तक हेल्प डेस्क कंट्रोल रूम मे प्राप्त की जाएगी
शामली। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरीशंकर सिंह ने बताया कि फसल ऋण मोचन से वंचित पात्र किसानों की शिकायतें 21 जनवरी तक जिला कृषि अधिकारी माजरा रोड शामली कार्यालय के हेल्प डेस्क/कंट्रोल रूम में प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषकों को शिकायत दर्ज कराने के साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, खतौनी की नकल की प्रति, जिस भूमि पर किसान द्वारा फसली ऋण लिया गया है, कृषक का मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक के प्रथम पेज एवं अंतिम पेज की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य होगी। बैंक पासबुक एंट्री होनी चाहिए। शिकायत का प्रारूप हेल्प डेस्क-कंट्रोल रूम में उपलब्ध है। किसान भाई शिकायत दर्ज कराने के लिए वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर ऑफलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। ऋण मोचन हेतु पात्रता की मुख्य शर्तें फसली ऋण 31 मार्च 2016 को या उससे पहले का होना चाहिए। एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 के मध्य रिन्यूवल नवीनीकरण न कराया हो, कृषक की समस्त भूमि दो हेक्टेयर से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक ही भूमि पर दो बैंकों से ऋण लेने वाले कृषक अपात्र होंगे। जिन किसानों का एक लाख रुपये का ऋण मोचन हो चुका है उनको अब कोई लाभ देय नहीं होगा, चाहे उन्होंने दो अलग-अलग बैंकों से ही ऋण क्यों न लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed