{"_id":"5b86e3ac42c792463f794d88","slug":"151535566764-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल दिवस पर बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल दिवस पर बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई रुचि
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हाकी के जादूगर को याद किया
शामली। खेल दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, शिक्षकों व प्रधानाचार्यों ने हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बच्चों को उनके जीवन परिचय से अवगत कराया।
बुधवार को सभी शिक्षण संस्थाओं में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस खेल दिवस के रूप में मनाया गया। कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में खेल दिवस पर विभिन्न खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम उप प्रधानाचार्या तूलिका गोयल ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल की स्पोर्ट्स कैप्टन प्राची चौधरी ने अपने संभाषण में मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। रक्षिता व सांची गोयल ने खेल प्रश्नोत्तरी में मेजर ध्यानचंद के जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे। तत्पश्चात कक्षा 11 के साइंस एवं कामर्स वर्ग के छात्रों के बीच वॉलीबाल एवं छात्राओं के बीच क्रिकेट के मैचों का आयोजन हुआ। दोनों ही मैचों में विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं ही विजयी घोषित हुए। खेल दिवस पर खेलों में आयुषी, खुशी रोहिला, वंशिका गुप्ता रिया, गार्गी, इशिता सिंह, शुभम राणा, सार्थक तोमर, आदित्य राज, शिवम, राज देशववाल, आर्यन मलिक एवं विशाल मलिक ने अपना सिक्का जमाया। वहीं, सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु शर्मा एवं डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के सम्मुख द्ीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने छात्रों को खेलों और स्वास्थ्य के विषय में समझाया। सभी खेलों का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग एवं खेलकूद विज्ञान विभागाध्यक्ष उमेश दत्त शर्मा व सुधीर शर्मा ने किया।