{"_id":"5b731b2a42c7920c67002f8d","slug":"151534270250-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। गांव सांपला के ग्रामीणों ने डीलर पर राशन न देने और गाली गलौज करने की शिकायत को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी से शिकायत करते हुए राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
मंगलवार को ऊन क्षेत्र के गांव सांपला के सैकड़ों ग्रामीण राशन डीलर के खिलाफ नारेबाजी करते तहसील में पहुंचे। शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर को देते हुए आरोप लगाया कि डीलर लखमीचंद सही ढंग से राशन वितरित नहीं करता है। राशन देने की बात करते है तो हमारे साथ मारपीट तथा गाली-गलौज करता है। सोमवार को जब दो ग्रामीण राशन लेने के लिए गए तो डीलर और उसके पुत्रों सहित अन्य कई ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, ग्रामीणों की शिकायत डायल 100 पुलिस से की। ग्रामीण तेजपाल, धर्मवीर, रोहतास, तेजपाल, रवि व मोहित ने आरोप लगाया कि डीलर राशन लेने के बाद बचे पैसों की लोगों को आरसीएम कंपनी के प्रोडक्ट जबरदस्ती देता है। क्षेत्र के गांव बझेड़ी के लोगों ने भी राशन डीलर नितिन कुमार के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। इस दौरान धीर सिंह, संदीप, मानसिंह, अजय शर्मा, कमल, नीटू, हरेंद्र, रुपेश, दिनेश, श्रीपाल, अभिमन्यु, वीरसेन लोकेंद्र, जय नारायण आदि मौजूद रहे।